{"_id":"64dd0142f8cc5ceca10568c1","slug":"accident-during-ganga-aarti-devotee-from-andhra-pradesh-drowned-in-ganges-while-trying-to-board-boat-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा आरती के दौरान हादसा: नाव पर चढ़ने की कोशिश में आंध्र प्रदेश का श्रद्धालु गंगा में डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा आरती के दौरान हादसा: नाव पर चढ़ने की कोशिश में आंध्र प्रदेश का श्रद्धालु गंगा में डूबा, तलाश जारी
Wed, 16 Aug 2023 10:33 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:33 PM IST
सार
वाराणसी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर बुधवार देर शाम नाव पर चढ़ने की कोशिश में पैर फिसलने से आंध्रप्रदेश से आया श्रद्धालु गंगा में डूब गया। उसकी तलाश जारी है। श्रद्धालु अपने परिवार के साथ गंगा आरती देखने आया था।
विज्ञापन
गंगा में डूबे श्रद्धालु की तलाश में जुटी एनडीआरएफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर बुधवार देर शाम नाव पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से आंध्रप्रदेश से आया श्रद्धालु गंगा में डूब गया। आननफानन स्थानीय मल्लाहों के साथ ही एनडीआरएफ के गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तलाश जारी है। गंगा के तेज बहाव में बहने की आशंका है। श्रद्धालु के साथ आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश से नागराज (61) अपनी पत्नी और बच्चों के संग काशी बाबा दर्शन के लिए पहुंचे थे। बुधवार दिन में दर्शन-पूजन के बाद नागरादज सपरिवार विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती देखने पहुंचे। जगह कम होने के कारण उन्होंने नाव पर बैठकर आरती देखने का मन बनाया। पत्नी और बच्चे तो नाव पर चढ़ गए लेकिन पैर फिसलने के कारण नागराज गंगा में गिर गए।
विज्ञापन
पत्नी और बच्चों ने शोर मचाया। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई लेकिन तेज बहाव होने के कारण नागराज का कोई सुराग नहीं मिला। जल पुलिस और एनडीआरएफ का एक दल गंगा में उतरा लेकिन उनके हाथ भी असफलता ही लगी। तेज बहाव होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कत हो रही है। अभी प्रयास जारी है।
विज्ञापन