{"_id":"6249a2821197c24132141819","slug":"accident-averted-in-varanasi-boat-overturned-in-ganga-after-colliding-with-another-boat-local-people-saved-everyone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बचा बड़ा हादसा: बजड़े से टकराकर गंगा में पलटी नाव, घाट पर मौजूद मल्लाहों ने सभी को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बचा बड़ा हादसा: बजड़े से टकराकर गंगा में पलटी नाव, घाट पर मौजूद मल्लाहों ने सभी को बचाया
Sun, 03 Apr 2022 07:05 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 03 Apr 2022 07:05 PM IST
सार
नई दिल्ली से वाराणसी घूमने आए सात युवक नाव से गंगा आरती देखने के लिए दशाश्वमेध घाट जा रहे थे। इस दौरान केदारघाट के समीप बजड़े से नाव की टक्कर हो गई और पलट गई।
विज्ञापन
नाव पर सवार सभी युवक सुरक्षित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में केदारघाट के सामने रविवार शाम बजड़े से टकराने के बाद नाव अनियंत्रित होकर पलटी गई। संयोग अच्छा था कि घाट के समीप ही मल्लीह मौजूद थे। उन्होंने बिना देर किए गंगा में छलांग लगाई और कुछ मिनट के भीतर सभी लोगों को बाहर निकाल लिया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि घटना के बाद नाव सवार सभी लोग सहमे हुए हैं। घटना के दौरान घाट पर अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
नई दिल्ली से वाराणसी घूमने आए सात युवक नाव बुक कर गंगा आरती देखने के लिए दशाश्वमेध घाट जा रहे थे। इस दौरान केदारघाट के समीप बजड़े (एक तरह का बड़ा नाव) से नाव की टक्कर हो गई और पलट गई। हादसे में नाव सवार सभी युवक गंगा में डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोग शोर मचाने लगे। स्थानीय मल्लाहों ने तत्परता दिखाई और सभी को गंगा से बाहर निकाला।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सूचना के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। अगर घाट पर मल्लाह नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि सभी युवकों को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया गया है। कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन