{"_id":"5e1cd1e48ebc3e880833a6e6","slug":"acccident-varanasi-news-vns5050426188","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रही स्कूटी सवार युवती की रोडवेज की बस की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जा रही स्कूटी सवार युवती की रोडवेज की बस की टक्कर से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौकाघाट चौराहा के समीप सोमवार की शाम रोडवेज की बस की टक्कर से स्कूटी सवार दीपमाला गुप्ता (25) की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
कैंट थाना अंतर्गत लालपुर निवासी शिवपूजन गुप्ता के पांच बच्चों में तीसरे नंबर की दीपमाला इंग्लिशिया लाइन निवासी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां काम करती थी। शाम के समय दीपमाला काम से खाली होकर स्कूटी से अपने घर जा रही थी। अंधरापुल चौराहा से आगे बढ़ने पर चौकाघाट चौराहा से थोड़ा पहले ही वाराणसी से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस की टक्कर से दीपमाला स्कूटी के साथ सड़क पर गिर पड़ी। इसी बीच बस का पहिया उसके सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकाघाट चौराहा पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बस को रोका और चालक को हिरासत में ले लिया। दीपमाला की मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
----------
सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत
रोहनिया। मातलदेई के समीप किसी वाहन की टक्कर से रविवार की रात बाइक सवार नरसड़ा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक कमला प्रसाद पटेल (53) की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मोहनसराय में कमला प्रसाद का मेडिकल स्टोर है। रविवार की रात मेडिकल स्टोर बंद कर वह बाइक से घर जा रहे थे। मातलदेई के समीप किसी वाहन ने कमला प्रसाद की बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कमला प्रसाद को पुलिसकर्मी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार चार बच्चों के पिता कमला प्रसाद की पत्नी रजवंती देवी उर्फ मालती गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं।