{"_id":"616487ba8ebc3e626e09191e","slug":"abvp-workers-burnt-effigy-of-terrorism-out-of-bhu-gate-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका इस्लामी आतंकवाद का पुतला, बीएचयू गेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका इस्लामी आतंकवाद का पुतला, बीएचयू गेट पर किया प्रदर्शन
Tue, 12 Oct 2021 12:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने फूंका आतंकवाद का पुतला।
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम बीएचयू गेट पर इस्लामी आतंकवाद एवं उनके समर्थकों का पुतला फूंका। इस दौरान महिला महाविद्यालय से सिंह द्वार तक जुलूस निकाल कर कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में गैर मुस्लिमों पर हो रहे हमले का विरोध किया।
विज्ञापन
इस दौरान शहीद हुए पांच भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी गई। प्रदर्शन के दौरान विभाग संयोजक अधोक्षज पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार इस्लामी आतंकवाद द्वारा कश्मीर में गैर हिंदुओ पर आए दिन हमले हो रहे हैं वह असहनीय है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आतंकियों एवं उनका समर्थन करने वालो का विरोध करता है। प्रदर्शन के दौरान अभय प्रताप, पल्लव सुमन, भास्करादित्य, अमर्त्य उपाध्याय, पतंजलि पांडेय, मुरली ,प्रशांत पाठक, रतन पाल सिंह, श्रेयस सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन