फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ABVP protesting against cruelty to child in Azamgarh

आजमगढ़ में बच्ची संग दरिंदगी के विरोध में अभाविप का प्रदर्शन, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

Sun, 04 Oct 2020 12:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 04 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
ABVP protesting against cruelty to child in Azamgarh
प्रदर्शन करते एबीवीपी के सदस्य - फोटो : अमर उजाला।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीएचयू इकाई द्वारा आजमगढ़ में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में बीएचयू के सिंह द्वार पर प्रदर्शन कर सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। विभाग संयोजक अधोक्षज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।

विज्ञापन


इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि आजमगढ़ में बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दे दी जानी चाहिए। अधोक्षज पांडेय ने कहा कि ऐसी सजा दी जाए कि समाज में एक मिसाल कायम हो और देश में फिर कोई अपराधी ऐसी घटना न कर सकें।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साक्षी सिंह ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि सरकार को इस दिशा में कठोर कदम उठाने की जरूरत है। इस दौरान कला संकाय अध्यक्ष विपुल सिंह, वरुण सिंह, पुनीत मिश्रा, सर्वेश सिंह, सुबोधकांत मिश्रा, रजनीश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed