फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Absent teachers made present, three suspended

अनुपस्थित शिक्षकों को कर दिया उपस्थित, तीन निलंबित

Tue, 17 Aug 2021 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Absent teachers made present, three suspended
जिले के बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर भी गड़बड़ी सामने आई है। हरहुआ ब्लॉक के स्कूलों में खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह ने जुलाई और अगस्त में स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 54 अनुपस्थित शिक्षकों को उपस्थित दिखा दिया। वहीं, बीएसए ने जब आईवीआरएस कॉल से जांच की तो पता चला कि हरहुआ ब्लॉक में जुलाई व अगस्त में 54 शिक्षक अनुपस्थित थे, लेकिन बीईओ ने सिर्फ 14 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का अनुमोदन किया। जबकि बाकी शिक्षकों के खिलाफ बीईओ ने कार्रवाई नहीं की। जिस पर बीएसए ने सोमवार को सभी शिक्षकों को कार्यालय बुलाकर जवाब मांगा था। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर बीएसए ने एक जांच कमेटी गठित कर दी। कमेटी ने लॉग बुक की जांच की तो पता चला कि प्रधानाध्यापक जयनेंद्र, सुभाष मौर्या व शिक्षक सुनीता मौर्या ने अभिलेखों में छेड़छाड़ की है। जिसके बाद तीनों को निलंबित कर दिया। बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि तीन को निलंबित किया गया है। आगे की जांच जारी है जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed