{"_id":"5c3df4c1bdec2273a67c8d5c","slug":"absconding-german-citizen-found-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर भागा जर्मन नागरिक केरल में करा रहा इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा देकर भागा जर्मन नागरिक केरल में करा रहा इलाज
Tue, 15 Jan 2019 08:27 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 15 Jan 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
हेलिगर एरेक्स
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र से गत वर्ष 23 अप्रैल को फरार जर्मन नागरिक हेलिगर एरेक्स का पुलिस को पता चल गया है। वह केरल के एक अस्पताल में भर्ती है। जिले की पुलिस ने धूमनगंज पुलिस से संपर्क किया है।
राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर चार नवंबर 2017 को एक इंजीनियर और जर्मन के हेलिगर एरेक्स से विवाद हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ जीआरपी चोपन में तहरीर दी थी। इस मामले में पांच नवंबर को राबर्ट्सगंज कोतवाली में एलआईयू के एसआई सीताराम की तहरीर पर हेलिगर एरेक्स के खिलाफ वीजा में धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था।
आरोप था कि जर्मन नागरिक समय समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहा था। जिला कारागार गुर्मा से 23 अप्रैल 2018 को पुलिस अभिरक्षा में जर्मन नागरिक को मारपीट के मामले में हिमाचल कुल्लू में पेशी पर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
रात करीब सवा दो बजे प्रयागराज के बमरौली स्टेशन के बीच पुलिस कर्मियों को चकमा देकर वह फरार हो गया था। इस मामले में तत्कालीन एसपी आरपी सिंह ने सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र विक्रम सिंह, कां. सत्य प्रकाश, संदीप सिंह और अनिल को निलंबित कर दिया था। 24 अप्रैल को धूमनगंज थाने में दरोगा सत्येंद्र विक्रम सिंह ने फरार जर्मन नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
सोमवार को केरल की एक महिला ने मोबाइल से राबर्ट्सगंज कोतवाल सीपी पांडेय समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को जर्मन हेलिगर एरेक्स के भर्ती होने की सूचना दी। सिटी सीओ राहुल मिश्रा ने बताया केरल के एक अस्पताल में जर्मन हेलिगर एरेक्स के उपचार कराने की सूचना मिली है। धूमनगंज थाने की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।