फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ABSA Krishna Murari Yadav murder case: Varanasi court order to life imprisonment three including two brothers

यूपी: एबीएसए कृष्ण मुरारी की हत्या में दो सगे भाइयों समेत तीन को उम्रकैद, सात साल बाद आया फैसला

Mon, 22 Mar 2021 07:44 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 22 Mar 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
ABSA Krishna Murari Yadav murder case: Varanasi court order to life imprisonment three including two brothers
court Order

सात साल पहले पीसीएस अधिकारी एबीएसए कृष्ण मुरारी यादव की हत्या मामले में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राजेश्वर शुक्ल की अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाया। इसमें दो सगे भाईयों समेत तीन को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन


चौबेपुर के अमोली गांव में तीन फरवरी 2014 को एबीएसएस कृष्ण मुरारी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एबीएसए के पिता जग नारायण यादव ने गांव के ही दिलीप यादव और राजकुमार यादव सगे भाइयों और एक अन्य प्रदुमभन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


अदालत में एडीजीसी वंदना श्रीवास्तव की दलील थी कि अभियुक्तों ने वादी जगनारायण यादव के पीसीएस बेटे कृष्ण मुरारी की खेत में गोली मारकर हत्या की थी। अपराध की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों को कठोरतम सजा सुनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वादी के अधिवक्ता मुजाहिर हुसैन व संजय राय के मुताबिक वादी जगनारायण यादव ने चौबेपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि गांव के दिलीप यादव, राजकुमार दोनों भाई और एक अन्य पारिवारिक सदस्य प्रदुमभन बाइक से खेत पर पहुंचे और दिलीप के ललकारने पर राजकुमार ने गोली मारकर पीसीएस अधिकारी पुत्र कृष्ण मुरारी की हत्या कर दी। अभियुक्त राजकुमार के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ था। अभियुक्तों का वादी पक्ष से जमीन की पुरानी रंजिश थी और पुत्र के पीसीएस अधिकारी बन जाने से जलन की भावना भी रखते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed