{"_id":"6343063571014374387ede1f","slug":"abdullah-was-adding-youth-by-telling-merits-of-pfi-varanasi-police-interrogating-him-on-remand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पीएफआई की खूबियां बताकर युवाओं को जोड़ रहा था अब्दुल्ला, रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पीएफआई की खूबियां बताकर युवाओं को जोड़ रहा था अब्दुल्ला, रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
Sun, 09 Oct 2022 11:04 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:04 PM IST
सार
वाराणसी के लोहता से गिरफ्तार पीएफआई के सक्रिय सदस्य अब्दुल्ला को पुलिस रिमांड में भेजा गया है। एटीएस की टीम ने अब्दुल्ला के साथियों, उसके बैंक खातों से हुई लेनदेन सहित अन्य जानकारियां ली।
विज्ञापन
पीएफआई का सदस्य अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीएफआई के सक्रिय सदस्य अब्दुल्ला को लोहता पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, अब्दुल्ला बनारस सहित गैर जनपदों के युवाओं को पीएफआई की खूबियां बताकर संगठन से जोड़ता था। ग्रामीण पुलिस, एटीएस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की।
विज्ञापन
भदोही के रहने वाले कई युवकों को पीएफआई से जोड़ने की पुष्टि की। वहीं, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के तौर पर अब्दुल्ला ने पीएफआई के नई दिल्ली, केरल और लखनऊ में पूर्व में हुई बैठकों में शामिल होने की भी जानकारियां मिली। एटीएस की टीम ने अब्दुल्ला के साथियों, उसके बैंक खातों से हुई लेनदेन सहित अन्य जानकारियां ली।
विज्ञापन
अब्दुल्ला के करीबियों और परिजनों के मोबाइल नंबर बंद
शनिवार की दोपहर 12 बजे से ही जिला जेल चौकाघाट से अलावल निवासी अब्दुल्ला सऊद अंसारी को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की टीम ने उसे लोहता और भदोही स्थित कुछ ठिकानों पर ले जाकर पूछताछ भी कर सकती है। वहीं, उसके रिमांड पर लिए जाने के बाद से उसके करीबियों और परिजनों के नंबर भी बंद है।
विज्ञापन
Trending Videos
16 सितंबर को लोहता पुलिस ने अलावल क्षेत्र में छापा मारकर अब्दुल्ला सऊद अंसारी को गिरफ्तार किया था। अल्पसंख्यकों के हित की लड़ाई लड़ने और पीएफआई के पॉलिटिकल विंग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआई) के बैनर तले वह पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी में था। तीन दिन अभी और उसे रिमांड पर रखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करेगी।