{"_id":"64ab012ff83d2322970fdd07","slug":"abbas-khans-property-worth-2625-lakh-attached-varanasi-news-c-313-1-svns1020-148-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अब्बास खान की 26.25 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अब्बास खान की 26.25 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
फोटो-
अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर और हत्या का है अभियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर और हत्या अभियुक्त अब्बास खान के खिलाफ रविवार को पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसकी सवा 26 लाख की चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया है ।
गहमर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दी थी, जिसके मुताबिक अब्बास खान ने गिरोह बंद और समाज विरोधी क्रिया कलापों सहित आपराधिक कृत्यों से यह संपत्ति अर्जित की है। उसपर अलग-अलग थानों में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ की तस्करी और हत्या का मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक की संस्तुति पर जिलाधिकारी ने कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया था। इसी कड़ी में एसडीएम हर्षिता तिवारी और सीओ विधि भूषण मौर्य के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मुहम्मदपुर गांव में अब्बास खां के घर पहुंची। डुगडुगी बजवाकर उसकी संपत्ति कुर्क कर ली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सबसे पहले 3.90 लाख मालियत की भूमि सहित मकान को कुर्क किया गया। इसके बाद मुहम्मदपुर मौजा में करीब 17.56 लाख की तीन और कूसी मौजा में करीब 4 .5 लाख की एक भूमि कुर्क की गई। इसे अब्बास खान ने अपनी पत्नी व पूर्व ग्राम प्रधान नजीबुन के नाम से खरीदा थी।
इस दौरान एक बाइक भी कुर्क की गई। एसडीएम ने बताया कि मुहम्मदपुर गांव निवासी अब्बास खान की कुल 26,25,500 रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। इस अवसर पर तहसीलदार देवेंद्र‚ नायब तहसीलदार अविनेश कुमार‚ प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।