{"_id":"616d881b08437a41576754ce","slug":"aam-aadmi-party-will-take-out-free-electricity-guarantee-padyatra-in-leadership-of-sanjay-singh-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आम आदमी पार्टी निकालेगी फ्री बिजली गारंटी पदयात्रा, प्रदेश सहप्रभारी बोले- मारो और मुआवजा दो नीति पर चल रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आम आदमी पार्टी निकालेगी फ्री बिजली गारंटी पदयात्रा, प्रदेश सहप्रभारी बोले- मारो और मुआवजा दो नीति पर चल रही भाजपा
Mon, 18 Oct 2021 08:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
सुभासपा के कार्यकर्त्ताओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते आप के प्रदेश सह प्रभारी अनूप पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी में रैली से पहले आम आदमी पार्टी (आप) अपना शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। आप के प्रदेश सहप्रभारी अनूप पांडेय ने सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में फ्री बिजली गारंटी पदयात्रा निकालने की तैयारी है।
विज्ञापन
वहीं, प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार मारो और मुआवजा दो की नीति पर काम कर रही है, जिसका महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी तो महंगाई से जूझ रही जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त और स्कूलों को आधुनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान विनय राजभर, समाजसेवी आशीष पांडेय और धर्मेंद्र पांडेय ने अपने समर्थकों के साथ आप के सदस्य बने।