फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AAI chairman reach varanasi airport today

बाबतपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे एएआई के चेयरमैन, हो सकती है कोई बड़ी घोषणा

Thu, 06 Jul 2017 01:59 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 06 Jul 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
AAI chairman reach varanasi airport today
बाबतपुर एयरपोर्ट पर एएआई के चेयरमैन और साथ में अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एएआई) के चेयरमैन गुरु प्रसाद महापात्रा पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि वो एयरपोर्ट के विकास संबंधित कोई बड़ी घोषणा कर सकते है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर आज एएआई चेयरमैन गुरु प्रसाद महापात्रा ने एयरपोर्ट के विकास को लेकर पहले किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट के विकास संबंधी कामों के बारे में अधिकारियों संग बैठक भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


 पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव होने हैं। इसके विस्तारीकरण का भी प्रयास जारी है।  प्रदेश व केंद्र दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार है तो विस्तारीकरण के आड़े आ रहा भूमि अधिग्रहण का मामला सुलह होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए अथॉरिटी के पास जमीन उपलब्ध नहीं है। हाल के वर्षों में वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री भार बढ़ा है। वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री भार बढ़ने के मद्दनेजर एयरपोर्ट विस्तारीकरण को आज हरी झंडी मिल सकती है।


विस्तारीकरण के बाद रन-वे की लंबाई बढ़ जाएगी। इससे घने कोहरे व बरसात में भी विमान एयरपोर्ट पर आसानी से उतर सकेंगे। हाल ही में कार्गो ‌क्षेत्र के विस्तार के लिए एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य चल रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed