{"_id":"677eaec7fedd9350dd03a3e0","slug":"aahaar-griha-in-ims-bhu-caregivers-facilities-director-inspectio-on-trauma-center-situation-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें क्या है आहार गृह : BHU में तीमारदारों को मिलेगी सुविधा, निदेशक ने ट्रॉमा सेंटर का जाना हाल; दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें क्या है आहार गृह : BHU में तीमारदारों को मिलेगी सुविधा, निदेशक ने ट्रॉमा सेंटर का जाना हाल; दिए निर्देश
Wed, 08 Jan 2025 10:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:30 PM IST
सार
Varanasi News : आईएमएस-बीएचयू में आहार गृह की शुरुआत होगी। इसमें मरीजों के साथ आने वाले तीमारदाराें के लिए भोजन वगैरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
अग्रवाल धर्मशाला को देखने पहुंचे आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमएस-बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार ने बुधवार को ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर यहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। करीब एक घंटे तक यहां रहकर प्रो. संखवार ने ओपीडी में आने वाले मरीजों के साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद प्रो. सौरभ सिंह से साथ परिसर स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर तीमारदारों के रहने की सुविधाएं भी जानी।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे निदेशक ने मरीजों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था के लिए शुरू हुए पेसेंट कीचन में जाकर खाना बनते देखा। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे।
विज्ञापन
निदेशक ने बताया कि लंबे समय से बंद रहे इस धर्मशाला के शुरू हो जाने से दूर दराज से आने वाले मरीजों के साथ ही तीमारदारों के निशुल्क रहने की सुविधा शुरू होने से बड़ी राहत हो रही है। जरूरत के हिसाब से यहां जल्द ही अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
बताया कि मरीज के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए भी भोजन की व्यवस्था के लिए ट्रॉमा सेंटर परिसर में आहार गृह भी बनवाया जाएगा। इससे तीमारदारों को भी खाना मिल सकेगा। इस दिशा में प्रोफेसर इंचार्ज से बातचीत की गई है। जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई शुरू करवाई जाएगी।