{"_id":"61e0735109b5ce4e960dcf01","slug":"aachar-sanhit-varanasi-photo-of-pm-modi-cm-yogi-removed-from-electric-buses-after-samajwadi-party-complaint","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता: सपा की शिकायत के बाद इलेक्ट्रिक बसों से हटाया गया मोदी-योगी का फोटो लगा बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता: सपा की शिकायत के बाद इलेक्ट्रिक बसों से हटाया गया मोदी-योगी का फोटो लगा बैनर
Fri, 14 Jan 2022 12:15 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:15 AM IST
सार
वाराणसी की सड़कों पर दौड़ रही इलेक्ट्रिक बसों से गुरुवार को सीएम योगी और पीएम मोदी के पोस्टर हटा लिए गए। आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी ने इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
वाराणसी में इलेक्ट्रिक बसों से उतरा योगी-मोदी का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में इलेक्ट्रिक बसों से गुरुवार को पीएम मोदी और सीएम योगी के फोटो लगे बैनर को हटा लिया गया। समाजवादी पार्टी ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक से आपत्ति जताते हुए शिकायत की थी। जिसके बाद इलेक्ट्रिक बसों पर लगाए गए बैनर को हटाया गया।
सपा महानगर अध्यक्ष ने वीसीटीएसएल के एमडी केके तिवारी को फोन कर कहा था कि बसों से योगी सरकार के लगाए गए बैनर को हटाया जाए। प्रबंध निदेशक ने बताया कि आचार संहिता का पालन करते हुए बसों से प्रतिबंधित पोस्टर हटा दिए गए हैं।
सामग्री वितरण से भी फोटो हटाने की मांग
समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर चुनाव आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने एडीएम (सप्लाई) और जिलापूर्ति अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो लगी सामग्री वितरण को आचार संहिता उल्लंघन करार देते हुए फोटो हटवाने की मांग की है। शिकायत पर जिलापूर्ति अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः डराने लगी कोरोना की रफ्तार: वाराणसी में संक्रमण दर 9 से ऊपर, एक दिन में मिले 515 नए मरीज

प्रयागराज के लिए आज से बसों का विशेष संचालन
प्रयागराज माघ मेले के लिए वाराणसी परिक्षेत्र से लगभग 200 बसों को का संचालन किया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र से बसों को विभिन्न रूटों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को हर घंटे बस उपलब्ध होगी। जो 13 जनवरी से रात 12 बजे से लोगों को उपलब्ध होंगी।