फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man was beaten to death in a love affair in Varanasi

वाराणसी: प्रेमप्रसंग में युवक की मारपीट कर हत्या, तीन गिरफ्तार, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Sun, 07 Jun 2020 11:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 07 Jun 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten to death in a love affair in Varanasi
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के शिवरामपुर गांव की चौहान बस्ती के रहने वाले पवन चौहान (22) की मारपीट कर रविवार की भोर में हत्या कर दी गई। वारदात की वजह पवन का रिश्ते की चचेरी बहन से प्रेमप्रसंग बताया गया है। प्रकरण को लेकर पवन के पिता की तहरीर के आधार पर युवती के पिता धर्मराज, चाचा फौजदार और भाइयों अर्जुन, प्रकाश, हंसराज व पिंटू के खिलाफ चोलापुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


चोलापुर थाना अंतर्गत शिवरामपुर गांव की चौहान बस्ती निवासी गिरजाशंकर चौहान के दो बेटे और चार बेटियां हैं। गिरजाशंकर का बेटा पवन होली के पहले मुंबई से घर आया था। उसके पहले वह मुंबई में ही काम करता था। पवन के परिजनों के अनुसार, घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर रहने वाली रिश्ते में चचेरी बहन लगने वाली युवती से पवन प्रेम करता था और दोनों शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन


इसके लिए दोनों तैयारी भी कर रहे थे। रविवार की भोर में पवन युवती के घर गया था। इसी बीच युवती के परिजनों को पवन के आने की भनक लग गई और उन्होंने उसे पकड़कर लाठी-डंडे और लात-घूंसे से जमकर मारापीटा। सूचना पाकर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) टीम मौके पर पहुंची और पवन को किसी तरह बचाकर चोलापुर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने से अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ग्रामीण मार्तंडप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धर्मराज, फौजदार और अर्जुन को गिरफ्तार कर पुलिस अन्य तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।   

 

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी प्रेमप्रसंग के मामले को लेकर पवन की पिटाई युवती के घर वालों ने की थी। पवन का मोबाइल भी युवती के घर वालों ने मारपीट कर छीन लिया था। मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। ग्रामीणों के अनुसार यदि उसी समय पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा दिया होता तो शायद युवक की जान नहीं जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed