{"_id":"5ee3563b8ebc3e431428a24c","slug":"a-young-man-jumped-into-a-puddle-in-a-domestic-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू जमीन विवाद में युवक ने पोखरे में कूदकर दी जान,बाद में पत्नी ने भी तालाब में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू जमीन विवाद में युवक ने पोखरे में कूदकर दी जान,बाद में पत्नी ने भी तालाब में लगाई छलांग
Fri, 12 Jun 2020 03:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 12 Jun 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
तालाब किनारे रोत परिजन
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी पुलिस चौकी के अंतर्गत महमूदपुर गांव निवासी एक युवक ने नगर स्थित दामोदार पोखरे में कूदकर अपनी जान दे दी। शुक्रवार की सुबह पोखरे में युवक का शव उतराया हुआ मिला। उसके मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची युवक की पत्नी ने उसका शव देखकर पानी में छलांग लगा दी। यह देखकर आसपास खड़े लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। घटना की वजह घरेलू जमीनी विवाद है। पोखरे पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया ब्लाक के नौदर के मूल निवासी आसीम काफी पहले जमीन लेकर महमूदपुर में बस गए थे। उनके निधन के बाद तीन बेटों में जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया था। बड़ा बेटा मुराद, रेहान और हलीम सबसे छोटा है। शुक्रवार को लइक उर्फ हलीम (32) का घर पर विवाद हुआ था। इससे आजिज होकर सुबह करीब छह बजे घर से निकल गया और पोखरे में कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
वह घर पर रहकर खेती बारी का काम करता था। उसकी करीब एक साल पहले अलीनगर निवासी रोशन के साथ शादी हुई थी। परिवार वालों के अनुसार उसकी पत्नी तीन महीने की गर्भवती है। जानकारी होते ही पत्नी और परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
तालाब में किनारे उसके उतराए शव को देखकर पत्नी भी तालाब में कूद गई। मौजूद लोगों ने पत्नी को बाहर निकाला। पति की मौत के बाद पत्नी रोशन बेसुध हो गई। परिवार और मायके के लोगों ने उसे किसी तरह संभाला। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।