{"_id":"5f91dc5607a7166d10518181","slug":"a-two-year-old-child-dies-in-the-cantonment-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी क्षेत्र में जर्जर शिलापट्ट गिरने से दो साल के बच्चे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी क्षेत्र में जर्जर शिलापट्ट गिरने से दो साल के बच्चे की मौत
Fri, 23 Oct 2020 12:54 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
जर्जर गिरा शिलापट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के छावनी क्षेत्र के सदर बाजार स्थित सद्भावना पार्क में लगा जर्जर शिलापट्ट गिरने से मंगलवार रात दो साल के बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि बच्चे के परिजनों को छावनी क्षेत्र स्थित अस्पताल में रात्रिकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया गया था। परिजनों ने बच्चे का शव गंगा में प्रवाहित कर दिया।
विज्ञापन
गाजीपुर के सैदपुर बाजार निवासी सुनील हलवाई अपनी पत्नी आरती और तीन बच्चों के साथ बुधवार रात छावनी क्षेत्र स्थित हजरत बाबा बहादुर शहीद की मजार पर तरक्की की दुआ मांगने आए थे। सुनील परिवार के साथ सद्भावना पार्क में सो गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रात करीब एक बजे पार्क में लगा जर्जर शिलापट्ट गिर गया और सुनील का सबसे छोटा बेटा आरव (2) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लेकर सुनील छावनी क्षेत्र स्थित अस्पताल पहुंचे तो वहां उसका उपचार नहीं हो सका।
विज्ञापन
उपचार के लिए बच्चे को लेकर वह मंडलीय अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रोते-बिलखते मां-बाप ने बच्चे को मणिकर्णिका घाट पर गंगा में प्रवाहित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर गुरुवार को छावनी क्षेत्र के कर्मचारी और कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी।