फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   major news of varanasi in one click girl suffering from pain divisional hospital protest against violence

एक क्लिक में वाराणसी की प्रमुख खबरेंः मंडलीय अस्पताल में दर्द से करार रही बिटिया, हिंसा के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 12 Aug 2024 02:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2024 02:19 AM IST
सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में गिरे जर्जर मकान में घायलों का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। इन्हीं में एक हैं सपना गुप्ता, जिनके रीढ़ की हड्डी टूट गई है। वह दर्द से करार रहीं हैं। वहीं, बांग्लादेश में हो रहीं हिंसा के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
major news of varanasi in one click girl suffering from pain divisional hospital protest against violence
वाराणसी व्यापार मंडल ने निकाला मार्च। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वनाथ मंदिर के पास जर्जर मकान गिरने की घटना में घायल बिटिया सपना गुप्ता दर्द से कराह रही है। घटना में उसके रीढ़ की हड्डी टूट गई है। वह बेड पर करवट भी बड़ी मुश्किल से ले पा रही है। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद डॉक्टरों ने हिलने, डुलने को मना करते हुए उसको मंडलीय अस्पताल रेफर किया है।

विज्ञापन


अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती घायलों में अब केवल बिटिया ही बची है। यहां भाई आयुष उसकी देखभाल कर रहा है। इमरजेंसी में भर्ती एक ही परिवार के चार लोगों को रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अभी कुछ दिन बिटिया को अस्पताल में रहना होगा।
विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर के पास मंगलवार भोर में गिरे मकान के मलबे में दबकर दस लोग घायल हो गए थे। इसमें से एक महिला की मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई थी। एक महिला आरक्षी ट्रॉमा सेंटर रेफर हुई थी जबकि आठ का इलाज मंडलीय अस्पताल चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात आजमगढ़ के अजमतगढ़ निवासी सपना गुप्ता (26) को भी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। सपना को छोड़ बाकी लोगों को रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि डॉक्टरों की टीम सपना के सेहत की निगरानी कर रही है। उसका हर संभव बेहतर इलाज किया जा रहा है।

छात्र को पिस्टल की मुठिया से मारकर किया घायल
यूपी कॉलेज में एलएलबी प्रवेश परीक्षा देकर निकले छात्र की रविवार को असलहे की मुठिया और राड से पिटाई की गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीड़ित छात्र की तहरीर पर चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी अभिषेक मिश्रा के अनुसार वह यूपी कॉलेज से प्रवेश परीक्षा देकर निकला था। सत्यम यादव, प्रकाश, चंदन और साहिल यादव ने रॉड और पिस्टल की मुठिया से मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
 

घर में घुसकर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर कला स्थित अधिवक्ता देवेश वर्मा के घर में घुसकर मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अधिवक्ता देवेश के अनुसार उनकी पत्नी रजनी प्रभाव वर्मा से पूर्व में मुकदमा चल रहा है। पत्नी के भाई और मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट की। 

गंगा के किनारे मिला युवक का शव
रामनगर थाना क्षेत्र के गोलाघाट वार्ड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने रविवार की सुबह गंगा में युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार शव चार से पांच दिन पुराना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव विश्व सुंदरी पुल की ओर से बहकर आया है। 

दो माह पूर्व मकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
दो माह पूर्व सिगरा के चंद्रिका नगर स्थित मकान से नकदी और आभूषण चोरी के मामले में सिगरा पुलिस ने दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया। सिगरा थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शनि धरकार निवासी सायामाता कालोनी लालपुर-पांडेयपुर और समीर सोनकर निवासी भगवानपुर लंका के रूप में हुई है। शनि धरकार के खिलाफ चोरी, लूट समेत 17 मुकदमे और समीर के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं।

दहेज उत्पीड़न का आरोपी पति गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने रविवार को महावीर बाजार से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पति सावंत कुमार उर्फ गोलू है। घुरीपुर की रहने वाली कुसुम देवी ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। 

दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रविवार को तिवारीपुर मोड़ हाईवे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल उर्फ राज गौड़ की पहचान गौरा उपरवार चौबेपुर के रूप में हुई है। उधर, कपसेठी पुलिस ने पॉक्सो के आरोपी रूपेश शर्मा निवासी महिमापुर दयालापुर को गिरफ्तार किया। 

जेल में बंद प्रेमिका समेत तीन आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
फर्रुखाबाद के प्रेमी को अगवा कर हत्या के मामले में जेल में बंद प्रेमिका समेत तीन के खिलाफ भेलूपुर थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। गिरोह का मुखिया जौनपुर के मड़ियाहू थाना क्षेत्र के गोला बाजार निवासी राहुल सेठ है। मड़ियाहू के कादी कोर्ट सिलोट हाउस निवासी शादाब आलम और कानपुर स्थित कल्याणपुर आवास विकास कालोनी केशव पुरम निवासी अनुष्का तिवारी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। तीनों आरोपी जिला कारागार में निरुद्ध हैं।

भेलूपुर पुलिस ने बताया कि अनुष्का तिवारी ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर 8 जून 2023 को देवांश यादव को वाराणसी बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को चंदौली के हाईवे किनारे सिंधीताली में फेंक दिया था। देवांश के पिता राज किशोर यादव की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मुकदमा भेलूपुर थाने में दर्ज है।

major news of varanasi in one click girl suffering from pain divisional hospital protest against violence
वाराणसी व्यापार मंडल ने निकाला मार्च। - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में किया मौन प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में श्री आदि महादेव काशी धर्मालय मुक्ति न्यास के लोगों ने मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान राजेश भाटिया, राकेश अग्रवाल, संजीव चंद्र त्रिपाठी, डॉ. अनिल सिंह, जूना अखाड़े के महंत महेंद्रनाथ गिरी ने भारत सरकार से बांग्लादेश मामले में ठोस निर्णय लेने की मांग की। इस मौके पर डॉ. राम प्रसाद सिंह, सत्यशील चतुर्वेदी, प्रशांत अग्रवाल, डॉ. अनिल सिंह, पं. अजय शास्त्री मौजूद रहे।

बांग्लादेश में हिंसा के विरोध में बच्चों ने निकाला सुरक्षा मार्च
बांग्लादेश में हिंसा के विरोध में विशाल भारत संस्थान के बच्चों ने सुरक्षा मार्च निकाला। विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से लमही स्थित सुभाष भवन से प्रेमचंद द्वार तक निकले मार्च में बच्चे हाथ में तख्ती लेकर चल रहे थे।



इस दौरान बच्चों ने ड्रम के जरिये बांग्लादेश में पीड़ित महिलाओं की चीत्कार की प्रतिध्वनि सुनाई। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजीव श्रीगुरु ने कहा कि बांग्लादेश का मुद्दा राजनीतिक मसला नहीं है। बांग्लादेश में उपजे हालात विश्व के लिए जिहादियों की खुली चुनौती है। ऐसे में विश्व के सभी देशों को एकजुट होकर जिहादियों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। इस दौरान नाजनीन अंसारी, डॉ.अर्चना भारतवंशी, आभा भारतवंशी, डॉ. नजमा परवीन मौजूद रहीं। 

हिंदुओं पर अत्याचार नहीं थमा तो रोहिंग्या बांग्लादेशियों को बनारस से भगाएंगे
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रविवार की सुबह वाराणसी व्यापार मंडल की ओर से सिगरा से रैली निकाली गई। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा समेत अन्य व्यापारियों ने ऐलान किया कि यदि हिंदुओं पर अत्याचार नहीं थमा तो चार दिन बाद रोहिंग्या बांग्लादेशियाें को बनारस से बाहर करने पर विवश होंगे।

अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि राष्ट्रपति को भेजे पत्र में बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिर की सुरक्षा सहित तमाम मुद्दों पर दखल देने की अपील की है। केंद्र सरकार को दखल देकर सुरक्षा के विषय में अपना पक्ष रखना चाहिए। रैली में स्लोगन के जरिये व्यापारियों ने आक्रोश जताया।

युवा वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। इस मौके पर रमेश निरंकारी, कविन्द्र जायसवाल, दीप्तिमान देव गुप्ता, मनीष गुप्ता, पवन, प्रिया अग्रवाल, आरती आदि रहीं।

4000 शिक्षकों को पुलिस भर्ती के पारिश्रमिक का इंतजार
विगत फरवरी में दो दिन आयोजित की गई पुलिस भर्ती परीक्षा में ड्यूटी करने वाले 4000 शिक्षकों को अब तक उनके पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हो पाया है। जबकि परीक्षा स्थगित होने के बाद इसी महीने दोबारा परीक्षा की तिथियां आ गई हैं।

शिक्षकों ने पारिश्रमिक का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। सिपाहियों की भर्ती के लिए परीक्षा विगत 17 और 18 फरवरी को जिले के 131 केंद्रों पर हुई थी। शिक्षकों ने पारिश्रमिक भुगतान के लिए बीएसए को पत्र भी लिखा है। बीएसए ने पारिश्रमिक भुगतान का आश्वासन दिया है। 

मिर्जामुराद में ट्रेन के सामने कूद कर  पूर्व प्रधान ने दे दी जान
मिर्जामुराद के राजपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह ट्रेन के सामने कूद कर पूर्व ग्राम प्रधान ने अपनी इह लीला समाप्त कर दी। वहीं सूचना मिलने पर परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने घर उठा ले गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। परिजनों ने बिना सूचना दिए पास के  अदलपुर (मिर्ज़ापुर) स्थित गंगा घाट परअंतिम संस्कार कर दिया गया।

क्षेत्र के राजपुर (बीमौरी) गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान महगू पटेल (70) ने सोमवार की सुबह गृह कलह के चलते प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही वंदे भारत ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की लाश घर पर उठा लाए और पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक को चार बेटा व एक बेटी बताई गई, सबकी शादी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed