{"_id":"5e400b6f8ebc3ee5a1686403","slug":"a-resident-of-azamgarh-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ के रहने वाले युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ के रहने वाले युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
Sun, 09 Feb 2020 07:08 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 09 Feb 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
sucide
वाराणसी के सारनाथ के पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास सिटी स्टेशन की तरफ से सारनाथ स्टेशन की तरफ आ रही मालगाड़ी के सामने एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आने से शरीर क्षत-विक्षत हो गया था। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का पहचान रितेश सिंह उम्र 35 साल निवासी सारंग तालाब के रूप में हुई। मृतक के पैंट की जेब में मिले आधार कार्ड व मोबाइल से चौकी प्रभारी संतोष यादव ने फोन कर घरवालों को सूचना दी। मृतक मूल रूप से मेहनाजपुर आजमगढ़ का निवासी था और मृतक के पिता हरिश्चंद्र सपरिवार सारंग तालाब के पास गिरधर गोपाल अग्रवाल के मकान में किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई मुकेश सिंह ने बताया कि रितेश मानसिक रूप से बीमार था और मानसिक दौरा पड़ता रहता है। जिसका मानसिक चिकित्सालय से इलाज चल रहा था। आज सुबह मानसिक दौरा पड़ने के दौरान रितेश ने मां सुदामा देवी को धक्का दे दिया, जिससे उनका पैर टूट गया और हम सब मां को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
इसी पश्चाताप में उसने घर से निकलकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पत्नी साधना सिंह बेटा आलोक सिंह व एक बेटी अलका है। मृतक सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था, लेकिन बीमारी की वजह से दो साल पहले काम छोड़घर पर रहता था।