फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A public awareness rally was taken out to prevent communicable diseases

Varanasi News: संचारी रोगों से बचाव के लिए निकाली जन जागरूकता रैली

Wed, 02 Jul 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
A public awareness rally was taken out to prevent communicable diseases
जिले में मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए सफाई अत्यंत आवश्यक है। एसीएमओ (वेक्टर बार्न) डाॅ. अमित सिंह ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, फाइलेरिया आदि लक्षणों वाले व्यक्ति चिह्नित किए जाएंगे। उनका इलाज कराया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी। रैली में जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद्र पांडेय, डीएमओ शरद चंद्र पांडेय, अजय कुमार मिश्र, प्रदीप विश्वकर्मा, डॉ ओजस्विनी त्रिवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed