फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A piece of iron removed from the lungs of a young man

युवक के फेफड़े से निकाला लोहे का टुकड़ा

Fri, 03 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
A piece of iron removed from the lungs of a young man
पटाखा जलाते समय मऊ के मठ महमदपुर निवासी 18 साल के एक युवक के फेफड़े में लोहे का नुकीला टुकड़ा घुस गया गया थी। जिसकी वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। परिवारीजनों ने मऊ में डॉक्टर को दिखाया, लेकिन उसे बीएचयू रेफर कर दिया। कार्डियोथोरेसिक डिपार्टमेंट की टीम ने सर्जरी कर लोहे के टुकड़े को निकाला। मऊ के मठ महमदपुर निवासी 18 वर्षीय युवक दीपावली के दिन लोहे के एक पाइप में पटाखा लगाकर जला रहा था, इसी दौरान लोहे का एक टुकड़ा उसके शरीर के अंदर चला गया।
विज्ञापन

कार्डियोथोरेसिक डिपार्टमेंट के प्रो. सिद्धार्थ लखोटिया के मुताबिक, 14 नवंबर को ट्रामा सेंटर में आने के बाद मरीज की जांच की गई। पाया गया कि उसके फेफड़े में एक नुकीली धातु फंसी हुई है। अगले दिन उसकी सर्जरी की गई। चोट इतना अधिक था कि उसके दाहिने फेफड़े का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से जख्मी हो गया था। इस वजह से खून का रिसाव ज्यादा हो रहा था। करीब 3 घंटे तक चली सर्जरी में उसके फेफड़े से लोहे के टुकड़े को निकाला गया और रिसाव को भी नियंत्रित किया गया। मरीज अब पूरी तरह ठीक है। ऑपरेशन करने वाली टीम में प्रोफेसर सिद्धार्थ लखोटिया, डॉक्टर नरेंद्र नाथ दासा और डॉक्टर एसके माथुर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed