{"_id":"5c3c98e6bdec227319608800","slug":"a-man-murder-during-hunting-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जंगल में शिकार करने गए लोगों में विवाद, एक-दूसरे पर हमला करने में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में शिकार करने गए लोगों में विवाद, एक-दूसरे पर हमला करने में एक की मौत
Tue, 15 Jan 2019 10:58 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के निंगा पनारी जंगल में रविवार की रात शिकार करने गए युवकों में मारपीट हो गई। एक ने कुल्हाड़ी तो दूसरे ने तीर से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले में एक की मौत हो गई। हमलावरों ने मृतक का हाथ बांधकर रेलवे ट्रैक के समीप पटरी पर रख दिया।
सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उधर, दो आरोपी खुद थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।
सोमवार की अलसुबह चोपन-सलईबनवा रेलवे लाइन पर गैंगमैन रेलवे पटरियों की पेट्रोलिंग कर रहा था। गैंगमैन ने रेलवे ब्रीज बगबैसा में पटरियों के बीच शव देखकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। एक हाथ उसके एक पैर से पेड़ की खाल से बंधा था।
विज्ञापन
घटना कि जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोगों ने शव की पहचान रामशरण बैगा उर्फ गोगल (45) पुत्र छोटेलाल निवासी चैना टोला के रूप में की। उधर, घटनास्थल पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया।

गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
यूपी पुलिस
ओबरा सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया मृतक की पत्नी किसमतिया की तहरीर पर धर्मू, शिवबालक और छोटे गोड़ निवासी निंगा पनारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाने पहुंच कर धर्मू और शिवबालक ने बताया कि वह लोग रामशरण के साथ शिकार करने गए थे। वहां उन लोगों से बहस हो गई थी। रामशरण ने शिव बालक को तीर मार दिया। इससे खफा होकर उन लोगों ने कुल्हाड़ी से उसके शरीर पर वार कर घायल कर दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। फरार एक आरोपी की खोजबीन की जा रही है।