फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A major fire in three-story warehouse Brocade threads

जरी के धागे के तीन मंजिला गोदाम में भीषण आग

Fri, 16 Oct 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 16 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
 A major fire in three-story warehouse Brocade threads
जैतपुरा थाना क्षेत्र के ख्वाजापुरा की तंग गली में स्थित जरी के धागा के
विज्ञापन
तीन मंजिला गोदाम में गुरुवार की रात सात बजे आग लग गई। घनी आबादी वाला इलाका होने की वजह से आग के विकराल रूप धारण करते ही चौतरफा अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां लगाई गईं। हालांकि तंग गली में मकान होने के कारण दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ी। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। संभावना जताई गई है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। वहीं, आग के चलते गोदाम के आसपास के तीन अन्य मकानों को भी हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

काजीसादुल्लापुरा निवासी कलाम अंटीवाले की ख्वाजापुरा में सड़क पर जरी के धागे की दूकान है। जबकि कुछ ही दूर पर गली में तीन मंजिला मकान में गोदाम है। गुरुवार की रात सात बजे के लगभग अचानक भूतल स्थित कमरे से धुंआ उठने लगा। लोग कुछ समझ पाते तब तब आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे गोदाम को घेर लिया। आसपास के लोेग अपने घरों से निकल कर भागे और पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद एक-एक कर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। संकरी गली में मकान के होने के कारण आग को बुझाने में दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए। करीब पांच घंटे तक आग बुझाने का काम चलता रहा। इस दौरान गोदाम के छत की दीवार दरक गई और पास के सुलेमान, मोइनुद्दीन बाबा, मो. दीन के घरों की पटिया और दीवार भहरा गई। रात करीब 12 बजे के लगभग आग पूरी तरह से बुझाई जा सकी। घटना के बाद कलाम अंटीवाले गोदाम से कुछ दूर बेसुध पड़े हुए थे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सही आकलन शुक्रवार को दिन के समय ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed