{"_id":"61e6b9e57196b133187fadfa","slug":"a-fire-broke-out-in-the-wheel-of-a-coal-laden-goods-train-at-varanasi-cantt-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के चक्के में लगी आग, पानी के प्रेशर पंप से पाया काबू, बोगी काटकर आगे की गई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के चक्के में लगी आग, पानी के प्रेशर पंप से पाया काबू, बोगी काटकर आगे की गई रवाना
Tue, 18 Jan 2022 06:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:30 PM IST
सार
वाराणसी कैंट के स्टेशन डायरेक्टर आनंद मोहन ने बताया कि मालगाड़ी झरिया से पंजाब जा रही थी। घिसाव के चलते उसके एक बोगी के पहिये में आग लग गई।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के चक्के में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह और सात के बीच में कोचिंग नंबर दो पर पहुंची कोयले से लदी मालगाड़ी के पहिये में मंगलवार तड़के सुबह 5.25 बजे आग लग गई। रेल कर्मियों ने आरपीएफ की मदद से पानी के प्रेशर पंप द्वारा काबू पाया। उसके बाद उस बोगी को काटकर मालगाड़ी को आगे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
झरिया से पीडीडीयू जंक्शन होते हुए पंजाब जा रही कोयला लदी मालगाड़ी कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो प्लेटफार्म नंबर छह पर मौजूद कुछ लोग पहिये में आग देखकर शोर मचाने लगे। रेलवे सुरक्षाकर्मी और रेल कर्मी मौके पर पहुंचे। आननफानन में प्लेटफार्म पर लगे पानी के प्रेशर पंप को चालू कर आग बुझाया गया। साथ ही
विज्ञापन
आग लगी बोगी को काटकर मालगाड़ी से अलग किया गया। इसके बाद मालगाड़ी सुबह 7.15 बजे अपने गंतव्य को रवाना हुई। वाराणसी कैंट के स्टेशन डायरेक्टर आनंद मोहन ने बताया कि मालगाड़ी झरिया से पंजाब जा रही थी। घिसाव के चलते उसके एक बोगी के पहिये में आग लग गई। रेल कर्मियों और आरपीएफ ने आग को बुझाया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन