फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A child died in road accident in jaunpur

सड़क पार कर रहे बालक को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Sun, 07 Mar 2021 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 07 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
A child died in road accident  in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के खेतासराय नगर के विद्यापीठ वार्ड में शनिवार को शाहगंज मार्ग पर सड़क पार कर रहे बालक की बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने यहां आया था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन


विद्यापीठ वार्ड निवासी इश्तियाक कुरैशी के घर निकाह कार्यक्रम था। इसी में शामिल होने उनके रिश्तेदार आजमगढ़ के तकिया मोहल्ला निवासी वसीम का पुत्र सुबहान कुरैशी (8) अपनी मां के साथ आया था। शनिवार की दोपहर वह वसुदेव तपेश्वरी कॉलेज के सामने किसी काम से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह शाहगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अलावा एसडीएम राजेश वर्मा, सीओ अंकित कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पिता वसीम अहमद रोजगार के सिलसिले में विदेश रहते हैं। मां गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबहान दो भाई एक बहन है। उधर, इश्तेयाक कुरैशी के घर आई बरात में माहौल गमगीन हो गया। बरात बड़हलगंज गोरखपुर से आई थी। बराती खाना खा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed