फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A cargo vessel set sail for Varanasi after a month.

Varanasi News: एक महीने बाद वाराणसी के लिए रवाना हुआ मालवाहक जलपोत

Tue, 14 Jul 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A cargo vessel set sail for Varanasi after a month.
कालूपुर गंगा तट के सामने गंगा नदी में पिछले करीब एक महीने से फंसा खाली मालवाहक जलपोत सोमवार सुबह वाराणसी के लिए रवाना हो गया। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की ओर से कराई गई ड्रेजिंग और गंगा का जलस्तर सामान्य होने के बाद जलपोत को निकालने में सफलता मिली। जलपोत पर छह क्रू मेंबर सवार हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि कोलकाता से वाराणसी जा रहा यह मालवाहक जलपोत पिछले महीने गाजीपुर में हमीद सेतु से पहले कालूपुर गंगा तट के सामने कम जलस्तर के कारण बीच धारा में फंस गया था। इसके बाद प्राधिकरण ने नदी के नौवहन चैनल को सुगम बनाने के लिए कटर सक्शन ड्रेजर मशीन से ड्रेजिंग कराई। लगातार ड्रेजिंग और जलस्तर में सुधार के बाद सोमवार को जलपोत को पूरी सुरक्षा के साथ एक अन्य पोत की एस्कॉर्टिंग में वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

एस्कॉर्ट कर रहा कटर सक्शन ड्रेजर रास्ते में रेत और अन्य अवरोधों को हटाते हुए आगे बढ़ रहा है। जलपोत की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा है। संजीव कुमार ने बताया कि करीब 55 मीटर लंबे, 10 मीटर चौड़े और लगभग 3000 क्विंटल वजनी इस जलपोत को वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लोटिंग जेट्टी परियोजना से जुड़े कार्यों के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed