{"_id":"140-95240","slug":"Varanasi-95240-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में गिरफ्तार तीन में से दो जवानों के पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट में गिरफ्तार तीन में से दो जवानों के पुत्र
Varanasi
Updated Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली स्थित सेंट जांस स्कूल के सामने से दो छात्रों की स्कूटी लूटने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो पीएसी और सीआईएसएफ के जवानों के पुत्र हैं। इनके कब्जे से लूटी गई दो स्कूटी के अलावा एक तमंचा बरामद किया गया है। पता चला है कि शौक पूरा करने के लिए वे एक गिरोह में शामिल होकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। प्रेम प्रपंच का मामला भी बताया जा रहा है।
सेंट जांस स्कूल मड़ौली के छात्र दिव्यांश अग्रवाल और तरुण केजरीवाल को असलहा सटाकर बदमाशों ने उनकी स्कूटी लूट ली थी। यह घटना 22 अप्रैल को हुई थी। मामले में पुलिस लूट का मुकदमा दर्ज जांच कर रही थी। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष विनोद बाबू मिश्र को गुरुवार को सूचना मिली थी कि घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे मंडुवाडीह क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी कर ककरमत्ता निवासी पीएसी रामनगर के कास्टेबल जागीर अली खान के पुत्र अशरफ, भेलूपुर के श्यामानगर निवासी व मुंबई में सीआईएसएफ के कांस्टेबल अशोक कुमार के पुत्र कृष्ण कुमार और ककरमत्ता निवासी रतन पटेल के बेटे अनीस को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने स्कूटी लूटकांड में शामिल होने की बात कबूली। कब्जे में लूटी गई दो स्कूटी, एक तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ में पता चला कि तीनों का बॉस ककरमत्ता निवासी प्रवीण कुमार मिश्रा है। वह नए लड़कों को गिरोह में शामिल कर अलग-अलग क्षेत्रों में काम करवाता है। शौक पूरा करने के लिए वह गिरोह के लड़कों पैसे उपलब्ध कराता है।