{"_id":"140-146684","slug":"Varanasi-146684-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर
Varanasi
Updated Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचेंगे। प्रभारी बनने के बाद वह पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में शिरकत कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी ने बताया कि ओम माथुर का बाबतपुर, रोहनिया, कछवां रोड और राजातालाब में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री माथुर मिर्जापुर में 13 और 14 दिसंबर को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। वाराणसी से वह सीधे मिर्जापुर चले जाएंगे। उधर, भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा सांसद अजय मिश्र, सत्यपाल सिंह, विनोद सोनकर, केशव मौर्य, भारतेंदु सिंह, एमएलसी यज्ञ नारायण दीक्षित, सुरेश खन्ना, धरमपाल सिंह, राजेश अग्रवाल, हृदय नारायण दीक्षित और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी टंडन कल दोपहर तक मिर्जापुर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन