{"_id":"140-136952","slug":"Varanasi-136952-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोग्राफी प्रतियोगिता में लें भाग, जीतें इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में लें भाग, जीतें इनाम
Varanasi
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अमर उजाला की ओर से ‘मेरा शहर मेरी नजर’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागी को अपने शहर का फोटो खींचकर उसे photos.amarujala.com पर अपलाेड करना होगा। चार वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी को धरोहर, उत्सव-त्योहार, लोकजीवन और पोट्रेट पर आधारित फोटो खीचना होगा। वे अपनी तस्वीरें worldphotographyday@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार साढ़े सात हजार और तृतीय पुरस्कार में पांच हजार रुपये नगद दिए जाएंगे। इसके अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। विजेताओं को फोटोग्राफी वर्कशाप में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। विस्तृत जानकारी ऊपर दी गई वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन