फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चप्पू वाली नावों के संचालन पर रोक

चप्पू वाली नावों के संचालन पर रोक

Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा में तेज बढ़ाव के चलते मंगलवार को निचली सतह के तटीय इलाकों में बाढ़ की चिंता सताने लगी। चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ाव के चलते पिछले चौबीस घंटे में जलस्तर में एक मीटर की वृद्धि हुई है। देर शाम शीतला घाट और दशाश्वमेध का फर्श डूबा तो दोनों घाटों पर गंगा आरती सीढ़ियों पर करनी पड़ी। तेज बहाव को देखते हुए चप्पू से खेवा मार कर चलाई जाने वाली नावों के संचालन पर मां गंगा निषादराज सेवा समिति की ओर से रोक लगा दी गई है। अब नौका बिहार सिर्फ मोटर चालित बोट से किया जा सकेगा। शाम पांच बजे राजघाट के पास गंगा का जल स्तर 64. 45 मीटर रिकार्ड किया गया। पहाड़ों पर लगातार बारिश के चलते सहायक नदियों से आ रहे पानी से गंगा में बढ़ाव तेज हो गया है। इससे तटीय शहर के साथ ही निचली सतह की बस्तियों में लोग बाढ़ की आशंका से परेशान हो उठे हैं। अस्सी से राजघाट के बीच दो सौ से अधिक छोटे-बड़े तटीय मंदिर डूब गए हैं या उनमें पानी भर गया है। बुधवार की दोपहर तक राजेंद्र प्रसाद घाट के मंच तक गंगा के लहराने की उम्मीद है। शाम छह बजे दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती जल स्तर बढ़ने से निर्धारित स्थल पर नहीं हो सकी। तमाम श्रद्धालुओं ने मंदिरों की छतों या फिर सीढ़ियों से ही आरती का नजारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed