{"_id":"140-128717","slug":"Varanasi-128717-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षण का केंद्र बने जागरूकता स्लोगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षण का केंद्र बने जागरूकता स्लोगन
Varanasi
Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में जहां सोशल मीडिया के जरिए चुनाव प्रचार को गति मिल रही है वहीं मैनुअल तरीके से भी प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इस बीच कई ऐसे भी हैं जो स्लोगन के जरिये सौ फीसदी मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
वर्ष 2014 के संसदीय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। वहीं विभिन्न जगहों पर मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं और जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मतदाता जागरूकता स्लोगन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शहर में चलने वाले ऑटो के पीछे अथवा किसी ख्ंाभे आदि पर जागरूकता स्लोगन फ्लैक्स के जरिये पर लटकाए जा रहे हैं। यदि आप किसी ऑटो के पीछे चल रहे हैं तो उसे पढ़े बिना नहीं रह सकते हैं। एक ऑटो पर लिखा था ‘अंकल जी, अगर वोट देने जा रहे हैं तो दूसरे को भी साथ ले लें। इससे सौ फीसदी मतदान हो सकता है।’ इसी तरह से ‘वोट देने से पहले करो विचार, अपना है यह अधिकार’, ‘मतदान ऐसा करिये जिससे बन जाए रिकार्ड’ आदि स्लोगन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इस तरह के अभियान के साथ ऑटो चालक भी जुड़े हुए हैं। एक ऑटो चालक विष्णु ने बताया कि ऐसे स्लोगन को अपने ऑटो पर लगवाना उसके लिए गर्व की बात है।