{"_id":"140-128694","slug":"Varanasi-128694-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लुटेरा निकला ताइक्वांडो प्रशिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक लुटेरा निकला ताइक्वांडो प्रशिक्षक
Varanasi
Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। दवा कारोबारी को घायल कर बाइक लूटने के मामले में पुलिस ने बुधवार की दोपहर राजघाट पुल से दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक अमित ने पुलिस की पूछताछ में खुद को सिगरा स्टेडियम में संविदा पर तैनात ताइक्वांडो प्रशिक्षक बताया। दोनों की तलाशी में तमंचा, रिवाल्वर और कारतूस बरामद किया गया। इनके कब्जे से दवा व्यापारी की लूट की बाइक भी बरामद की गई है।
दवा कारोबारी सत्यनारायण सिंह 27 अप्रैल की रात शादी समारोह से लौट रहे थे कि टेगरा मोड़ के पास पिस्टल की बट से घायल कर लुटेरों ने उनका मोबाइल और बाइक लूट ली थी। पुलिस ने घायल कारोबारी को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया था। सीओ कोतवाली संतोष सिंह को गुरुवार को सूचना मिली की दो संदिग्ध राजघाट पुल के पास खड़े हैं। सूचना के बाद उन्होंने एसओ मूलचंद चौरसिया को मय फोर्स भेजा। एसओ ने कज्जाकपुरा निवासी संजय साहनी और बड़ी गैवी निवासी अमित नारायण शर्मा को रिवाल्वर और तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने दवा व्यापारी की बाइक लूटने की बात स्वीकार की। पूछताछ में अमित नारायण ने पुलिस को बताया कि वह सिगरा स्टेडियम में संविदा पर ताइक्वांडो का प्रशिक्षक है।