फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   96 people benefited in fisheries

मत्स्य पालन में 96 लोगों को मिला लाभ

Sat, 23 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
96 people benefited in fisheries
गाजीपुर। जलीय जीवों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ जिले में कारगर साबित हो रही है। इसके तहत जलीय क्षेत्र में कृषि कार्य करने वाले किसानों एवं मछुवारों को योजना का भरपूर लाभ मिल रहा है। जिले में अब तक 96 लाभार्थी इस योजना से जुड़ कर अपने व्यवसाय को गति दे रहे हें। चालू वित्तीय वर्ष में विभाग 83 हेक्टेयर भूमि में तालाब खोदवाएगा। साथ ही इससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय बजट 2019 में मछली पालन करने वाले एवं जलीय क्षेत्र में काम करने वाले मछुआरों एवं किसानों के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में बजट दिया गया था। इसके बाद 20-2021 में योजना को चालू करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति द्वारा जमीन उपलब्ध कराने के बाद विभाग तालाब की खुदाई का कार्य खुद कराएगा। उसमें सामान्य वर्ग के लिए 40 फीसदी तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 60 फीसदी धन भी खर्च करेगा। तालाब का दस साल के लिए पट्टा होगा। इतना ही नहीं मत्स्य पालन के लिए बीज भी विभाग उपलब्ध कराएगा। इसके लाभार्थी को किसान क्रेडिड योजना के तहत लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जुलाई 2020 से जनवरी 2021 तक जिले में 96 लोगों को इस योजना से जोड़ने के साथ ही तालाबों की खुदाई का कार्य किया गया है। इसका कुल क्षेत्रफल 83.36 हेक्टेयर है। विभाग द्वारा इनका पट्टा भी कर दिया गया है। जबकि शासन स्तर से विभाग को 83 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया था। मत्स्य पालकों के लिए सरकार की तरफ से दो लाख का मृत्यु बीमा और 1.50 लाख का अपाहिज बीमा भी दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि पोखरों की खुदाई का कार्य चल रहा है। पोखरा खुदाई के बाद एक हेक्टेयर में दस हजार मत्स्य बीज डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए योजना शुरू की गई है। योजना के माध्यम से मछुआरा समुदाय से संबंध रखने वाले लोगों के लिए ऋण की सुविधा आसान की गई है। ताकि जलीय क्षेत्रों में भी जलीय उत्पादों से संबंधित या अन्य को व्यवसाय करने में बढ़ावा मिले।
-गिरीश चंद्र यादव, जिला मत्स्य पालक विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed