फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रवीण तोगड़िया ने मुख्यमंत्री योगी से बैठक का समय मांगा

प्रवीण तोगड़िया ने मुख्यमंत्री योगी से बैठक का समय मांगा

Thu, 07 Mar 2019 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया ने मुख्यमंत्री योगी से बैठक का समय मांगा
वाराणसी। एएचपी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम खुला पत्र जारी कर बैठक का समय मांगा है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर, गो हत्या पाबंदी पर सख्ती से अनुपालन, गांवोें में अच्छी व सस्ती शिक्षा सहित 13 मुद्दों पर बैठक में चर्चा करने का जिक्र किया है।
विज्ञापन

अस्सी स्थित आश्रम में बुधवार की रात पहुंचे डा. प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि जनता से जुड़े मुद्दों चर्चा कर जनकल्याण के निर्णय और कार्य के लिए मुख्यमंत्री के साथ बैठक करना चाहता हूं। पत्र में उन्होंने कहा, राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है। साढ़े चार वर्ष की केंद्र सरकार में मंदिर निर्माण नहीं हुआ है। इस पर अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण कराया जाना चाहिए। प्रदेश के किसान जंगली पशुओं के आतंक से परेशान हैं। सरकार इन पशुओं का प्रबंध किया जाए। गो हत्या पाबंदी कानून यहां लागू है, मगर उसका अनुपालन नहीं हो रहा है। ऐसे में अधिकारियों को इस कानून को सख्ती से लागू किया जाए। युवाओं के सामने बेरोजगार और शिक्षा भी बड़ी समस्या है। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के साथ छात्रावास की सुविधा दी जाए। डा. प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने पर इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। अपने अनुभवों के आधार पर कई सुझाव भी दूंगा। इससे पहले रात में बाबा काल भैरव का दर्शन पूजा किया और बृहस्पतिवार की सुबह काशी विश्वनाथ की पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed