{"_id":"5c704803bdec224a3d3fef76","slug":"91550862339-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद बन रहे नए समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद बन रहे नए समीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। अद (एस) और भाजपा के बीच चल रही तल्खी के बीच जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा के नेताओं ने मिर्जापुर सीट पर दावेदारी शुरू कर दी है। भाजपा के एक राष्ट्रीय महासचिव समेत तीन विधायकों ने भाजपा से टिकट मांगा है।
इस बीच अद (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि 28 फरवरी को पार्टी की मीटिंग के बाद वह अगली रणनीति का खुलासा करेंगे। आशीष ने कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी से मुलाकात पर कुछ कहने तो इनकार किया लेकिन भाजपा से नाराजगी फिर जाहिर की। कहा कि प्रदेश में किसी भी निगम का अध्यक्ष अद नेता को नहीं बनाया गया। प्रदेश भाजपा का एक गुट हमेशा उनका विरोध करता रहा है। 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद से गठबंधन के समीकरण बिगड़ने शुरू हो गए थे।
आशीष और अनुप्रिया की गुरुवार को प्रियंका गांधी से करीब तीन घंटे की मुलाकात हुई थी। शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि बहन अनुप्रिया जल्द ही कांग्रेस को समर्थन देंगी। यह तो बस झांकी है असली पिक्चर को बाकी है। इसके बाद से राजनीतिक गलियारे में अद (एस) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चाएं और तेज हो गईं।