फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शराब तस्करी का आरोपी रामनगर थाने का कारखास निलंबित

शराब तस्करी का आरोपी रामनगर थाने का कारखास निलंबित

Fri, 08 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
शराब तस्करी का आरोपी रामनगर थाने का कारखास निलंबित
वाराणसी। शराब तस्करी करने के आरोपी रामनगर थाने के कारखास अरविंद यादव को एसएसपी ने निलंबित कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। कैंट रोडवेज क्षेत्र से एक कार, तीन ऑटो और शराब की 94 पेटी के साथ गिरफ्तार पांच आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर हुई जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने अवैध शराब के साथ बुधवार सुबह पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सिगरा थाने में पांचों आरोपियों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि रामनगर थाने के सिपाही अरविंद यादव ने अपने एक साथी की मदद से रामनगर बाईपास पर कंटेनर से शराब की पेटियां उतार कर कार और तीनों ऑटो में रखवाई थीं। अरविंद ने कहा था कि पेटियों में अच्छी क्वालिटी की पानी की बोतलें हैं और उन्हें कैंट रोडवेज क्षेत्र तक पहुंचाना है, वहां आकर व्यापारी ले जाएंगे। हालांकि इससे पहले ही सटीक मुखबिरी पर शराब की बोतलों और चारों वाहनों के साथ पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सीओ कोतवाली की जांच में सिपाही अरविंद दोषी मिला तो उसे निलंबित कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है। भ्रष्ट आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते एक साल में यह चौथा ऐसा मौका है जब कारखास के कारण पुलिस की किरकिरी हुई है। जनवरी 2019 में मिर्जामुराद थाने के हेड कांस्टेबल प्रोन्नत राकेश मिश्रा और सिपाही गजराज सिंह को निलंबित किया गया था। दिसंबर 2018 में एसटीएफ की रिपोर्ट पर कैंट थाने की पहड़िया चौकी पर तैनात सिपाही मो. अतिउल्ला खां को गो तस्करों का सहयोग करने के आरोप में निलंबित किया गया था। सितंबर, 2018 में पशु तस्करों से मोलभाव के आरोप में मिर्जामुराद थाने के कारखास आफाक हैदर अली को जेल भेजा गया था। मिर्जामुराद थाने के इंस्पेक्टर रहे विश्वजीत प्रताप सिंह को भी निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed