फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मेडिकल वेस्ट में अस्पतालों की लापरवाही पर फैसला कल

मेडिकल वेस्ट में अस्पतालों की लापरवाही पर फैसला कल

Thu, 07 Feb 2019 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल वेस्ट में अस्पतालों की लापरवाही पर फैसला कल
वाराणसी। मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन में लापरवाही करने वाले वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर जिले के अस्पतालों पर आठ फरवरी को लखनऊ में फैसला होगा। पिछले दिनों एनजीटी पूर्वी यूपी के चेयरमैन जस्टिस देवी प्रसाद सिंह और उनकी टीम के निरीक्षण कई स्थानों पर लापरवाही और खामियां मिली थीं, जिसकी रिपोर्ट बोर्ड सदस्यों के समक्ष रखा जाएगा। शुक्रवार की बैठक में इन तीनों जिलों के जिम्मेदार चिकित्साधिकारियों को तलब किया गया है।
विज्ञापन

एनजीटी की टीम ने 28 से 30 जनवरी तक काशी में बीएचयू, ट्रॉमा सेंटर, मंडलीय अस्पताल, हरिटेज अस्ताल के अलावा करसड़ा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निरीक्षण किया, जिसमें लापरवाही मिली। इस पर जिम्मेदारों को फटकार लगाने के साथ ही व्यवस्थाएं सुधारने का निर्देश दिया गया था। वाराणसी के बाद टीम जौनपुर गई थी, जहां सरकारी और निजी अस्पतालों में लापरवाही मिली, जिसे सुधारने का निर्देश दिया। निरीक्षण के अंतिम चरण में टीम गाजीपुर गई, जहां पाया गया कि कचरे को लेकर कोई प्रबंधन नहीं है। यहां खुले में और सड़कों के किनारे कचरा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन

तीनों जिलों की रिपोर्ट तैयार की गई है। शुक्रवार को लखनऊ में एनजीटी के बोर्ड सदस्यों की बैठक है, जिसमें इन रिपोर्ट को रखा जाएगा और बोर्ड लापरवाही की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधनों और चिकित्साधिकारियों पर फैसला सुनाएगा। टीम के सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि आठ फरवरी को होने वाले फैसले में जहां दो जिलों के अस्पतालों पर जुर्माने की कार्रवाई होगी, वहीं गाजीपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किए जाने वाले उपायों पर पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed