{"_id":"5c3a4fd0bdec22736c04b2b8","slug":"91547325392-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन सील किया तो जमा हुआ गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन सील किया तो जमा हुआ गृहकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गृहकर वसूली को लेकर नगर निगम बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को बंदी के बाद भी एक भवन को सील कर दिया, इसके बाद गृहकर जमा दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। गृहकर वसूली के साथ ही अगले दिन की कार्यवाही की पूरी रणनीति तैयार की गई।
नगर निगम की टीम ने आदमपुर जोन में टीम ने एक भवन सील कर दिया। वहां पहुंचे भवन स्वामी ने तत्काल गृहकर जमा करके भवन का सील खुलवाया। वहीं दशाश्वमेध जोन में दो भवनों को सील करते हुए गृहकर पूरा जमा हो गया। चेतगंज क्षेत्र में एक भवन पर देर शाम तक कार्यवाही की जा रही थी। साथ ही भेलूपुर जोन में चार बड़े होटलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उनसे गृह कर वसूली की पत्रावली तैयार की गई। इन होटलों के ऊपर पिछले कई वर्षों से गृहकर बकाया है। संयुक्त नगर आयुक्त गौरव सोंगरवाल ने सभी जोनल अधिकारियों व कर अधीक्षकों के साथ बैठक की। जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितने बड़े बकायेदार हैं उनके विरूद्ध सोमवार से अभियान चलाया जाए।