{"_id":"5c253658bdec225697311568","slug":"91545942616-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के लिए वरुणा को पाटकर बना दिया था रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के लिए वरुणा को पाटकर बना दिया था रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ। अवैध खनन माफिया ने बड़ागांव क्षेत्र में अवैध खनन के लिए वरुणा को पाट कर रास्ता बना दिया था। इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी शहर में बेची जाती थी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की थी। इस पर गुरुवार को अधिकारियों की टीम जांच के लिए पहुंची। मौके की स्थिति देखकर अधिकारी दंग रह गए। अधिकारियों ने तुरंत जेसीबी से रास्ता खुदवा दिया। चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा किया गया तो चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि खनन-विभाग और पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन हो रहा है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोसाईपुर में वरुणा नदी को बीचोबीच पाटकर मिट्टी ढोने के लिए रास्ता बनाया गया था। एसडीएम पिडरा डॉ. एन एन यादव के नेतृत्व में सीओ बड़ागांव, जिला खनन अधिकारी एवं थाना प्रभारी नदी को पाटकर बनाए गए रास्ते की जांच की। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गोसाईपुर, अनौरा, करोमा एवं औसानपुर सहित कई गांवों में सक्रिय खनन माफिया नदी को पाटकर बनाए गए रास्ते से जमीन खोद कर मिट्टी बेचते हैं। बताया जंसा थानाक्षेत्र से बड़ागांव थानाक्षेत्र के ईंट भट्ठों व निर्माणाधीन आवासीय योजना में मिट्टी बेची जाती है। करोमा, कोईराजपुर, औसानपुर, बेरवा, चक्का, सिंहापुर, बीरापट्टी, पुआरीकला सहित तमाम गांवों में खनन कर मिट्टी बेची जाती है। एसडीएम ने जेसीबी रास्ते को खुदवा दिया। एसडीएम ने जिला खनन अधिकारी को अवैध खनन में लिप्त लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा।