{"_id":"5be1fa15bdec226992759277","slug":"91541536277-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में तीसरी बार क्षतिग्रस्त की गई आंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में तीसरी बार क्षतिग्रस्त की गई आंबेडकर प्रतिमा
Updated Wed, 07 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। चौखंडी गांव में तालाब के भीटा की जमीन पर स्थापित की गई आंबेडकर प्रतिमा दो साल में तीसरी बार क्षतिग्रस्त की गई है। इसके चलते गांव और आसपास जातीय तनाव बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के संभ्रांत लोगों का कहना है कि तालाब के भीटा की जमीन पर प्रतिमा कैसे स्थापित कर दी गई? इस सवाल का जवाब मंगलवार को मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास भी नहीं था।
उधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब के भीटा की जमीन पर अवैध कब्जे के लिए आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई है, वहां सपा शासन के दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया था। बाद में दलित बस्ती के लोगों के विरोध पर उपकेंद्र अन्यत्र ले जाया गया।
इस संबंध में एसडीएम राजातालाब अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों से भीटा की जमीन से संबंधित रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।