{"_id":"5be1f9fcbdec2269796a9e81","slug":"91541536252-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषभ और कुंदन पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषभ और कुंदन पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाई जाएगी
Updated Wed, 07 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जेएचवी मॉल में अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों की हत्या करने के मुख्य आरोपी चंदौली जिले के बलुआ थाना के फुलवरिया निवासी 50 हजार के इनामी आलोक उपाध्याय को मंगलवार को पुलिस ने सीजेएम जेपी यादव की अदालत में पेश किया। अदालत ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में आलोक को जेल भेज दिया। वहीं, वारदात में वांछित 50 हजार के इनामी शूटर ऋषभ सिंह और कुंदन सिंह पर घोषित पुरस्कार की राशि बढ़ाई जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों फिलहाल कोलकाता में छुपे हुए हैं।
31 अक्तूबर को जेएचवी मॉल में फायरिंग कर गोपी कन्नौजिया और सुनील कुमार गौड़ की हत्या करने के साथ ही चंदन शर्मा और विशाल सिंह को घायल कर दिया गया था। सीसी कैमरे की फुटेज से चिह्नित आलोक के रूम पार्टनर और मॉल में काम करने वाले भभुआ निवासी रोहित सिंह को क्राइम ब्रांच ने दो नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को आलोक को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि आलोक की प्रेमिका की छोटी बहन को मॉल के शोरूम में काम करने वाला प्रशांत परेशान करता था। उसी को धमकाने के लिए दोस्तों के साथ पिस्टल लेकर आलोक मॉल गया था। मॉल मेें मारपीट पर आलोक के दोस्तों ने फायरिंग की और दो लोगों की जान चली गई। प्रकरण में आलोक की प्रेमिका की भूमिका की जांच की जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।