{"_id":"5b689e034f1c1b07788b7fc4","slug":"91533582851-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व की कम वसूली पर कसी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व की कम वसूली पर कसी नकेल
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। इसमें कम वसूली करने वाले विभागों के प्रति डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि राजस्व वसूली में सुधार लाएं अन्यथा प्रतिकूल टिप्पणी जारी की जाएगी। डी ग्रेड में आने वाले विभागों को वसूली बढ़ाकर एक ग्रेड में आने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने नगर निकायों की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर अधिशासी अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया। कहा कि प्रगति में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आईजीआरएस के मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने को कहा। कम वसूली पर आबकारी विभाग को छापेमारी करने को कहा। दो दिन के अंदर दो बड़े बकाएदारों की सूची मांगी। वन विभाग को अवैध पेड़ों का कटान रोकने का निर्देश दिया। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि वसूली कार्य शत प्रतिशत करें। मंडी समिति की वसूली 36 प्रतिशत होने पर नाराजगी जताई। आगामी महीने में इसे शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिचाई, नलकूप, बाटमाप, लोक निर्माण विभागा को हिदायत दिया कि वसूली कार्य में प्रगति लाएं। एआरटीओ को निर्देश दिया कि डग्गामार और अवैध वाहनों पर कार्रवाई कर वसूली शत प्रतिशत करें। एडीएम राम सिंह वर्मा ने एजेंडावार आंकड़े प्रस्तुत किया। मौके पर एसडीएम अमृता सिंह समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन