फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   80 लाख का सोना उड़ाने वाले बदमाश हत्थे चढ़े

80 लाख का सोना उड़ाने वाले बदमाश हत्थे चढ़े

Tue, 10 Jul 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
80 लाख का सोना उड़ाने वाले बदमाश हत्थे चढ़े
वाराणसी। चौक थाना अंतर्गत कर्णघंटा से व्यापारी गोपाल सेठ की स्कूटी की डिकी से 80 लाख का कच्चा सोना उड़ाने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। डिकी से उड़ाए गए सोना को बरामद करने के चक्कर में पुलिस और क्राइम ब्रांच की पांच टीमों की छापामारी शहर के अलग-अलग स्थानों में जारी रही। संभावना जताई गई है कि मंगलवार को पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है। पुलिस के अनुसार गोपाल के करीबियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

दारानगर निवासी व्यापारी गोपाल सेठ कर्णघंटा स्थित अपने कारखाना पर शनिवार की सुबह स्कूटी से कारीगर संदीप के साथ पहुंचे। कारखाने का शटर वगैरह खोल कर गोपाल वापस आए तो स्कूटी की डिकी खुली हुई थी और उसमें रखा 80 लाख रुपये मूल्य का 3400 ग्राम सोना गायब था। सोमवार की रात तक पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमें 30 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी थी और पांच को हिरासत में बैठाया गया था। इस संबंध मेें एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों के हाथ अहम सुराग लगे हैं। संदिग्धों से पूछताछ और छापामारी जारी है। उम्मीद है जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed