{"_id":"5b2c11574f1c1b634d8b7d48","slug":"91529614679-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन को राहुल गांधी का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन को राहुल गांधी का समर्थन
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रिंग रोड एवं मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों के समर्थन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पत्र भेजा है। पत्र मिलने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विनय शंकर राय मुन्ना राहुल गांधी का समर्थन पत्र लेकर गुरुवार को हरदासपुर पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी को असली किसानों का रहनुमा बताया। कहा अब किसानों का उनका हक जरूर मिलेगा। किसानों ने एलान किया कि भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया जाएगा। विनय शंकर राय मुन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का उल्लंघन और आंदोलन के बावजूद प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव श्वेता राय ने कहा कि राहुल गांधी के ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसान आंदोलन के बाद अब रिंग रोड प्रभावित किसानों का समर्थन ये सिद्ध करता है कि राहुल गांधी आर-पार की लड़ाई का मन बना लिए हैं। बैठक का संचालन राजेश सिंह एवं धन्यवाद मेवा पटेल ने किया। इस मौके पर राम सागर सिंह, आनंद सिंह, प्रेम गुप्ता, दिनेश तिवारी ,शैलेश श्रीवास्तव, मोहम्मद अकरम, विरेन्द्र कुमार, नरायणी सिंह, रामजी सिंह, रामाश्रय सिंह, राहुल सिंह आदि रहे।