फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों ने निकाली रैली

सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों ने निकाली रैली

Mon, 02 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों ने निकाली रैली
मऊ। नया शिक्षा सत्र के पहले दिन सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले के विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाकर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के कमरवां कमथरी स्थित प्राथमिक पाठशाला के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में विद्यालय के बच्चे अपने हाथों में बैनर पोस्टर लिए ‘आधी रोटी खाएंगे फिर भी पढ़ने जाएंगे’ आदि का नारा लगाते हुए रैली विद्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर जिलाविकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर अशोक कुमार गौतम, ग्रामविकास अधिकारी यशवंत यादव, गोविन्द शुक्ला, अवधेश यादव, ग्राम प्रधान बिरजू यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मझवारा संवाददाता के अनुसार घोसी क्षेत्र के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय माउरबोझ के बच्चों ने जनजागरुकता रैली निकाली। रैली को उपजिलाधिकारी घोसी डॉ. राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मझवारा, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंगेसर में खंड शिक्षा अधिकारी घोसी संजीव कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने बैनर, पोस्टर लिए नारा लगाया। रैली में प्राथमिक विद्यालय मझवारा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरी जमालपुर, प्राथमिक विद्यालय लठियां, प्राथमिक विद्यालय मुंगेसर, प्राथमिक विद्यालय नकटा, जनकल्याण मां दुर्गा विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर एबीआरसी अनिल कुमार, एनपीआरसी कांती देवी, पुष्कर राय, नीता राय, जगरनाथ प्रसाद, प्रधान रामविलास, शैलेश राय, मनोज राय, कंचनलता, फरहतजहां, हेमलता, सुलक्षना, विद्या देवी, नागेंद्र यादव, अवघेश यादव, शाीला देवी, नीता राय, आभा मौर्या, शिवपुकार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोपागंज संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कोपागंज प्रथम व द्वितीय विद्यालयों के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकाली। रैली को एडीओ पंचायत शीत कुमार सिंह और ग्राम प्रधान बुद्धिराम ने रवाना किया। रैली पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर ब्लॉक संसाधन केंद्र खुखुंदवा पहुंच सभा में तब्दील हो गई। रैली प्राथमिक विद्यालय प्रथम से निकल कर उच्च प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ,कोपा कोहना ,रजपुरा लाडनपुर, देवकली विशुनपुर, खुखुंदवा स्थित बीआरसी केंद्र पहुंची। रैली में शामिल बच्चे कदम क्रांति के नहीं रुकेंगे, लड़का-लड़की सभी पढ़ेंगे आदि नारे लगाते हए चल रहे थे। कंचन बाला राय, रजिया खातून, दीप माला, सरिता, वंदना, शिवशंकर यादव, सुनीता सिंह, विनीता, कालिंदी, सिद्धार्थ राय, प्रमिला, सुमन,अंजू,चंद्रमणि आदि रहे।

रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के फतेहपुर स्थित प्राथमिक विधालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जनजागरुकता रैली निकाली। रैली को प्रधान प्रतिनिधि रमेश मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए विद्यालय पर सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पूनम सिह, प्रधानाध्यापक संतरा सिह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed