{"_id":"5abd4f8d4f1c1bcf618b4687","slug":"91522356109-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर के रिटायर्ड कर्मी का शव पोखरे से बरामद0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर के रिटायर्ड कर्मी का शव पोखरे से बरामद0
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पांडेयपुर मानसिक चिकित्सालय के समीप स्थित पोखरे में गुरुवार को एक बुजुर्ग का शव उतराया मिला। सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस ने शव की शिनाख्त विराट नगर कालोनी निवासी और वाणिज्य कर विभाग से सेवानिवृत्त सोहन (65) के तौर पर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सोहन बीते 10 मार्च से घर से गायब थे। इस बारे में उनके भतीजे गोविंद ने कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार बढ़ती उम्र के कारण सोहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। आशंका जताई गई है कि शौच के बाद फिसलने के कारण सोहन पोखरे में गिर कर डूब गए होंगे। इंस्पेक्टर कैंट ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।