{"_id":"5aa446df4f1c1ba3758b4b9b","slug":"91520715487-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पर डॉक्टरों से मारपीट, मुकदमा दर्ज 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पर डॉक्टरों से मारपीट, मुकदमा दर्ज 0
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी।
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में शनिवार की दोपहर मारपीट की घटना से अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि दो युवकों ने यहां एक चिकित्सक की पिटाई करने के साथ ही वहां तैनात कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया। इस वजह से करीब आधे घंटे तक ओपीडी बंद रही। लंका इंस्पेक्टर दोनों युवकों को पकड़ कर थाने लाए। शाम को चिकित्सक की तहरीर पर युवकों के खिलाफ मारपीट, धमकी, छेड़खानी आदि का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी में शनिवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। करीब एक बजे अचानक मारपीट होता देख मरीज और उनके परिजन कुछ समझ नहीं सके। डॉ. सौरभ सिंह ने लंका पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि दो युवक पर्चा लेकर बिना रजिस्ट्रेशन के ही अपने परिचित का इलाज कराने ओपीडी में घुस गए और तुरंत मरीज देखने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर न केवल मारपीट की बल्कि नर्सों से छेड़खानी भी की। लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉ. सौरभ की तहरीर पर सकलडीहा चंदौली निवासी अंकित सिंह के खिलाफ छेड़खानी, सरकारी काम मे बाधा डालने सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि अंकित बीएचयू का पूर्व छात्र है।