फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा का जलस्तर घटने का मामला शासन तक पहुंचा

गंगा का जलस्तर घटने का मामला शासन तक पहुंचा

Wed, 21 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर घटने का मामला शासन तक पहुंचा
वाराणसी। गंगा के तेजी से घट रहे जल स्तर को लेकर सरकारी मशीनरी भी चिंतित है। इस संबंध में डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने पिछले सप्ताह शासन को रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने भू, जल वैज्ञानिक समेत विशेषज्ञों की टीम से गंगा के दोनों किनारों का अध्ययन कराने को कहा है। इस संबंध में जल्द ही एक टीम वाराणसी आ सकती है। टीम में बीएचयू के विशेषज्ञों को भी शामिल करने को कहा गया है। बताया गया है कि गंगा में एक किनारे से दूसरे किनारे तक असमान जल स्तर है। ड्रेजिंग की भी आवश्यकता बताई है। बता दें कि 2014 में ही वैज्ञानिकों एवं जिले के विभिन्न विभागों की एक टीम ने जल स्तर घटने एवं असमान जल स्तर को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी। ये रिपोर्ट प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र तक को भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर आगे कोई कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed