{"_id":"5a7f5b2a4f1c1b410b8b842e","slug":"91518295850-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्लू राय और मटरू के खिलाफ कुर्की की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डब्लू राय और मटरू के खिलाफ कुर्की की तैयारी
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीरेका के कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या के अहम आरोपी हिस्ट्रीशीटर पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय और उसके साढ़ू मटरू राय के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। इसके मद्देनजर मंडुवाडीह पुलिस की ओर से न्यायालय में आवेदन देकर दोनोें के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने की अनुमति मांगी गई है।
बीते 23 जनवरी की रात डीरेका परिसर स्थित मुकेश के आवास के सामने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने डब्लू राय के करीबी अमित कुमार सिंह उर्फ रिक्कू को बीते चार फरवरी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। मामले को लेकर पुलिस को डब्लू, उसके भाई व डीरेका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि नारायण सिंह उर्फ बबलू राय और साढ़ू मटरू राय की तलाश थी। इसी बीच बबलू राय ने पुलिस को चकमा देते हुए आठ फरवरी को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि डब्लू और मटरू की तलाश में पुलिस की छापामारी जारी है। दोनों के खिलाफ अब पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। इसके लिए न्यायालय में आवेदन देकर अनुमति मांगी गई है।