फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रेव पार्टी मामले में गठित हुई जांच कमेटी

रेव पार्टी मामले में गठित हुई जांच कमेटी

Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
रेव पार्टी मामले में गठित हुई जांच कमेटी
वाराणसी। दुर्गा कुंड स्थित बत्रा बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई रेव पार्टी मामले की जांच कमेटी गठित कर दी गई है। सोमवार को आईजी दीपक रतन ने जांच कमेटी गठित कर सीओ कैंट प्रशांत वर्मा को जिम्मेदारी दी है। सीओ अब पूरे मामले की जांच कर इसकी रिपोर्ट आईजी को सौंपेंगे। बुधवार को हुई रेव पार्टी में शराब, बियर, गांजा और चरस के नशे में धुत 25 युवक और अश्लील नृत्य कर रहीं सात युवतियों और एक महिला की गिरफ्तारी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की किरकिरी होने लगी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बत्रा बैंक्वेट हॉल में बुधवार की रात भेलूपुर पुलिस ने छापामारी कर 33 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर 70 हजार रुपया बरामद किया था। आरोप है कि बीसी खेल वाले लक्सा क्षेत्र के नई बस्ती निवासी संतोष वर्मा ने पार्टी आयोजित की थी। पुलिस की यह कार्रवाई कानून के जानकारों को पच नहीं रही है। उन्हें लीपापोती की आशंका है। पार्टी में आए रईसजादों के पास मौजूद भारी-भरकम धनराशि कहां चली गई? आरोपियों का मेडिकल काफी देर से क्यों कराया गया? आईजी रेंज ने इन बिंदुओं का संज्ञान लेकर ही जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed